बालोद में ट्रक से टकराया बुजुर्ग, मौत…VIDEO:मार्केट से घर लौटते वक्त हुआ हादसा, मवेशियों का चारा लेने गया था बुजुर्ग

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना बालोद-धमतरी नेशनल हाईवे (NH-930) पर बुधवार शाम की है। मार्केट से घर लौट रहे 74 वर्षीय बुजुर्ग की बाइक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मवेशी का चारा सड़क पर बिखर गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़तरा निवासी परदेशी राम सिन्हा (74) बुधवार शाम अपने TVS बाइक से गुरुर मार्केट पहुंचे थे। यहां सब्जी और पशुओं के लिए चारा खरीदने के बाद वे घर लौट रहे थे। शाम करीब 5.15 बजे धनेली चौक पर सड़क पार करते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। खड़ी गाड़ियों से छिप गया दूसरा लेन गुरुर टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि हादसे के समय बुजुर्ग जल्दबाजी में सड़क पार कर रहे थे। उनके लेन पर पहले से गाड़ियां खड़ी थीं। जिससे उन्हें दूसरे लेन पर आती ट्रक का अंदाजा नहीं हुआ। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके से अस्पताल, लेकिन बचाया नहीं जा सका स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें नहीं बचाया जा सका। टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *