बलौदाबाजार में पकड़ाया बाइक चोर गिरोह:पेट्रोल खत्म होते ही दूसरी बाइक चुराते थे आरोपी, 1 नाबालिग भी शामिल

बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के सिलसिलेवार मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से चोरी की गई 6 बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी चोरी की गई बाइक का इ्स्तेमाल करते थे और पेट्रोल खत्म होने पर तुरंत दूसरी बाइक चुरा लेते थे। इस तरह वे लगातार नई गाड़ियां चुराकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके आधार पर ग्राम मगरचबा निवासी दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बलौदाबाजार और आसपास के इलाकों में 5 बाइक चोरियां करना स्वीकार किया। आरोपियों में इनके नाम शामिल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल दास मानिकपुरी (23) और लुकेश कुमार पैकरा (23) के रूप में हुई है, दोनों ग्राम मगरचबा के निवासी हैं। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच हुई बाइक चोरी के मामलों को सुलझाया है। इनमें शिवकुमार कोसले की एसपी 125, द्वारका प्रसाद की सीडी डीलक्स, धनेश्वर कन्नौजे की एचएफ डीलक्स, जनकराम वर्मा की बाइक और रामचरण जोशी की पैशन प्रो बाइक शामिल हैं। आरोपियों को किया कोर्ट में पेश एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि चोरी की गई सभी 6 बाइक बरामद कर ली गई हैं और कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके मालिकों को सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *