श्री राजपूत युवा संगठन पाली के तत्वाधान में गुरुवार को पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी स्थित राजपूत छात्रावास में दशहरा शस्त्र-शास्त्र पूजन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूरा कार्यक्रम कार्यक्रम श्री राधे कृष्ण सेवा संस्थान गुड़ा मांगलियान के संत महेन्द्रानंद गिरी के सान्निध्य में हुआ। जिसमें 10वीं-12वीं में अच्छे अंक लाने वाले 120 स्टूडेंट को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दसवीं-बारहवीं में 5-5 टॉप स्टूडेंट को भंवरसिंह मंडली परिवार द्वारा टेबलेट देकर सम्मानित किया गया। श्री राजपूत युवा संगठन पाली की ओर से पिछले करीब 15 सालों से दशहरे पर शस्त्र-शास्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह पहला मौका था जब बड़ी संख्या में राजपूत समाज की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भी जिला प्रमुख पाली रिश्म सिंह रोहट को बनाया गया। महेंद्रसिंह ने बताया कि राजपूत समाज शक्ति की भक्ति करता आया है और नारी शक्ति का प्रतिक है। इसलिए समाज की नारी शक्ति इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
शास्त्र और शस्त्र का पूजन करना न भूले
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि हमें शास्त्र और शस्त्र का पूजना करना नहीं भुलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिभावान युवाओं से पढ़ाई पर फोक्स करने की बात कही। 120 प्रतिभावान स्टूडेंट को सम्मानित करते हुए कहा गया कि वे अपनी पढ़ाई पर फोक्स करे ताकि भविष्य में अपने सपनों को पूरा कर सके। इसके साथ ही युवाओं को भी संत महेन्द्रानंद गिरी ने नशे से दूर रहने और ज़रुरतमंद की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने की सीख दी। शहर में निकाली रैली, यज्ञ में दी आहुतियां
इससे पहले राजपूत छात्रावास से रैली निकाली गई। जो शिवाजी सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, सूरजपोल, लोढ़ा स्कूल, शिवाजी सर्किल होते हुए वापस हॉस्टल पहुंची। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवा यह भवानी, जय भवानी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। उसके बाद हॉस्टल में हवन का आयोजन हुआ। जिसमें भंवरसिंह मंडली, गोपालसिंह शेखावत, अजयपाल सिंह हेमावास, चंद्रेशपाल सिंह रातड़ी ने यज्ञ में आहुतियां दी। हॉस्टल में किया शस्त्र पूजन
उसके बाद हॉस्टल में पंडितों के सान्निध्य में विधि विधान से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें गजेन्द्रसिंह कावली, जवानसिंह मानी, अध्यक्ष महेन्द्र सिंह थाटा, बाघ सिंह गुड़ा पृथ्वीराज, गोपाल सिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह बांता, गोविन्द सिंह हेमावास, दलपत सिंह गुड़ा नारकान, दिलीप सिंह मंडली,केशर सिंह हेमावास,छैल सिंह पांचवा कल्ला ,जेठू सिंह धनारी, उम्मेद सिंह भाटी,जितेंद्र सिंह भाटी,दिलीप सिंह जोधा,बजरंग सिंह गोटन,विजयपाल सिंह दुदिया,अरविंद सिंह मेड़तिया,शक्ति सिंह हेमावास बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोगों ने शस्त्र पूजन किया। मेहमान के रूप में यह रहे मौजूद
जिला प्रमुख पाली रिश्म सिंह रोहट, बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर, समाजसेवी भंवरसिंह मंडली, किसान नेता जयेन्द्र सिंह गलथनी, रानी प्रधान श्याम कंवर, सुमेरपुर प्रधान उर्मिला कंवर देवड़ा, एएसपी बाली चैनसिंह महेचा, SDM विमलेंद्र सिंह राणावत, CO सोजत जेठू सिंह आदि मौजूद रहे।


