20 लाख रूपए की अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा:पेपर रोल ले जाने की आड़ में गुजरात में होनी थी सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा आबकारी थाना टीम ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की। एक कंटेनर से कुल 225 कार्टून बरामद हुए। इसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपए है। आबकारी टीम ने मौके से कंटेनर ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल खेरवाड़ा की आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाई जा रही है। इस पर टीम ने उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर खरबर गांव में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान एक कंटेनर नजर आया तो टीम ने जयपुर नंबर की कंटेनर को रोककर चेकिंग की। इस पर पेपर रोल की आड़ में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के कार्टून छिपाकर रखे हुए मिले। आबकारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ड्राइवर सोराब पिता उमरादिन, नेहदा (मेवात) से पूछताछ के आधार पर आबकारी पुलिस ये पता करने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप शराब हरियाणा से गुजरात कैसे भेजी जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन से लोग जुड़े हैं। राठौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि यह शराब की खेप गुजरात में सप्लाई की जानी थी। जबकि शराबबंदी लागू है। टीम की इस कार्रवाई में आबकारी टीम के राहुल शर्मा, कैलाशचन्द्र, लक्ष्मण सिंह और मांगीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *