देश में रामभक्त-राज कर रहे-रावण नजर ही नही आ रहे:गृहराज्यमंत्री बेढ़म बोले-राजस्थान में भी लगातार राम राज्य रहेगा, रावण को नजदीक नहीं आने दिया जाएगा

विजयादशमी के मौके पर गृहराज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि रावण एक बुराई है, जिसे समाप्त करने का काम देश की जनता और राजस्थान की जनता ने किया हैं। आप देख रहे हो, देश में तीन बार से राम भक्त राज कर रहे हैं। रावण नजर ही नहीं आ रहे हैं। राजस्थान में भी अनवरत रूप से राम राज्य स्थापित होगा। सीएम भजनलाल शर्मा शानदार तरीके से आमजन के लिए योजनाएं लागू करके सुख, चैन, अमन, शांति का संदेश देने का काम कर रहे हैं। रावण को यहां नजदीक नहीं आने दिया जाएगा। एनएसयूआई का मुखौटा पहनकर गुंडागर्दी कर रहे
यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के सवाल पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रीय संगठन हैं। उसके 100 वर्ष पूरे हुए हैं। इस लंबी यात्रा में उन्होने समाज को संगठन करने और देश का वैभव बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं। ऐसे समय में उनका किसी संस्था में कोई कार्यक्रम हो और तथाकथित संगठन के लोग गुंडागर्दी करने जाए तो उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस के लोगों की फितरत रही है। जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में लोग देश के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, भारत तेरे टुकड़े होंगे। तब कांग्रेस के तथाकथित राजकुमार उनके बीच जाकर खड़े हो गए। आज जब आरएसएस एक सामाजिक कार्यक्रम कर रहा है तो उसमें इनके लोग एनएसयूआई का मुखौटा पहनकर गुंडागर्दी करने जा रहे हैं, यह इनके खून मे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *