डीग में दोपहर से रिमझिम बारिश शुरू:उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

डीग जिले में गुरुवार को मौसम ने करवट ली है। दोपहर से ही जिले में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ भी बरसात दर्ज की गई है, जो दोपहर से लगातार जारी है। बारिश के बाद जिले का मौसम सुहावना हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस बारिश का स्वागत किया है और उनका मानना है कि यह फसलों के लिए भी लाभकारी साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *