पर्यटकों के सामने टाइग्रेस और शावक शिकार खाते नजर आए:रणथम्भौर में पहले दिन हुई साइटिंग, जोन चार में नजर आई बाघिन

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में सीजन की शुरुआत अच्छी टाइगर सेटिंग से हुई। यहां गुरुवार सुबह की पारी में जोन नंबर 4 में पर्यटकों को बाघिन रिद्धि और उसके शावकों के दीदार हुए। जिसे पर्यटक खासे रोमांचित नजर आए। इस दौरान पर्यटकों ने बाघिन और उसके शावकों को शिकार का लुत्फ उठाता देखा। बाघिन रिद्धि की हुई साइटिंग दरअसल, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के मुख्य जोन कहे जाने वाले जोन नंबर एक से पांच में साप्ताहिक अवकाश के चलते सफारी नहीं हुई थी। जिसके बाद गुरुवार को यहां पर्यटक सफारी पर पहुंचे थे। यहां उन्हें जोन नंबर में बाघिन रिद्धि के दीदार हुए थे। पर्यटकों को जोन नंबर चार में करीब बीस मिनट तक बाघिन रिद्धि और उसके शावकों के दीदार हुए थे। इस दौरान पर्यटकों ने बाघिन और उसके शावकों को सांभर के शिकार का लुत्फ उठाता देखा। इस वाकया को देखकर सफारी पर आए पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस पूरे वाकया को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसे दैनिक भास्कर डिजिटल के साथ एक पर्यटक ने साझा किया। रणथम्भौर की सुप्रसिद्ध बाघिन है रिद्धि रणथम्भौर की बाघिन रिद्धि को T-124 के नाम से भी जाना जाता है। यह रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान की एक सुप्रसिद्ध बाघिन है, जो प्रसिद्ध बाघिन मछली (T-16) की परपोती है और टी-84 ऐरोहेड की बेटी है। फिलहाल रिद्धि की टेरिटरी रणथम्भौर के ज़ोन 3 और 4 में है। बाघिन की उम्र करीब आठ साल‌ है और साल 2023 में बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *