उदयपुर के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बिजली निगम के रखरखाव के चलते बिजली बंद रहेगी। बिजली निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि 3 अक्टूबर को गुलाबबाग बेलघर जीएसएस से सम्बन्धित स्थानों की विद्युत सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। ये इलाके होंगे प्रभावित
इस जीएसएस से जुड़े किशनपोल, खांजीपीर, गवर्नमेंट प्रेस, रज्जा नगर, सैफी कॉलोनी, इंद्रानगर बीड़ा, शिवाजी नगर, सर्वऋतु विलास, मोगरावाड़ी, दूधतलाई, पाला गणेशजी से संबंधित इलाके प्रभावित होंगे।


