राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन गुरुवार को मोहनगढ़ में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पांजलि अर्पण और शस्त्र पूजन से किया गया। इस अवसर पर मोहनगढ़ मंडल की महादेव नगर, बांकलसर, मण्डाउ, रामपुरा, भील बस्ती और भाट बस्ती की शाखाओं के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे, जिन्होंने अनुशासन और संगठन की झलक पेश की। साथ ही कस्बे में 2 किमी का पथ संचलन कर संस्कार, समरसता और शक्ति जागरण का संकल्प लिया। शहीद राजेंद्र सिंह मैदान से पथ संचलन का आगाज हुआ जो कस्बे के मुख्य बाजार, गलियों से होते हुए वापस मैदान पहुंचा। करीब 2 किमी तक हुए इस पथ संचलन में सभी एक साथ कदम ताल करते हुए चले। कस्बे में लोगों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। शस्त्र पूजन से हुआ कार्यक्रम का आगाज मोहनगढ़ में आयोजित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक छोटू सिंह बीदा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जोशी ने सभा को संबोधित किया। मुकेश जोशी ने संघ की शताब्दी यात्रा को केवल संगठन के विस्तार की यात्रा नहीं, बल्कि समाज जीवन में संस्कार, एकता और शक्ति जागरण का एक पावन पर्व बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में संघ की स्थापना की आवश्यकता और भी अधिक प्रखर रूप में सामने आई है। समाज का संरक्षण और संगठन ही राष्ट्र की अखंडता, आत्मनिर्भरता और परम वैभव का आधार है। उन्होंने संघ के पाँच प्रमुख संकल्पों- सामाजिक समरसता, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन और राष्ट्र जागरण को शताब्दी वर्ष का मूल आधार बताते हुए हर स्वयंसेवक से इन मूल्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। मोहनगढ़ कस्बे में हुआ पथ संचलन शहीद राजेंद्र सिंह मैदान से पथ संचलन का आगाज हुआ जो कस्बे के मुख्य बाजार, गलियों से होते हुए वापस मैदान पहुंचा। करीब 2 किमी तक हुए इस पथ संचलन में सभी एक साथ कदम ताल करते हुए चले। कस्बे में लोगों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की।
विजयादशमी पर आयोजित हुए समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों, समाजजनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास खत्री, सत्यनारायण चांडक, जगदीश गांधी, भीम सिंह भाटी और खण्ड कार्यवाह मूलाराम सहित कई प्रमुख जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने संघ के कार्यों को सराहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
फोटो,कंटेंट- गजेंद्र सोनी


