मंत्री बोले- आत्मरक्षा, वीरता के महत्व दर्शाती है शस्त्र पूजन:सीहोर में दशहरे पर वर्मा ने कहा- समाज, राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार रहें

सीहोर में मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें नैतिक मूल्यों को अपनाने और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शस्त्र पूजन को भारतीय संस्कृति की विशेष परंपरा बताया, जो आत्मरक्षा और वीरता के महत्व को दर्शाती है। मंत्री ने समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया। वह दशहरे के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री करण सिंह वर्मा ने शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया। उन्होंने प्रदेश और देश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की, साथ ही नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, एएसपी सुनीता रावत, भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, पंकज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी ने भी अपने शस्त्रों और वाहनों की पूजा की। उन्होंने भी जिले, देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *