मंदसौर में दशहरे पर शस्त्र पूजन:प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद, सांसद सुधीर गुप्ता ने काटा कद्दू

देशभर में गुरुवार को दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है। दशहरे पर शस्त्र पूजन करने की प्राचीन परंपरा रही है। लिहाजा मंदसौर जिले में भी पुलिस प्रशासन और आमजन ने अपने शस्त्रों का विधि विधान से शस्त्र पूजन किया। मंदसौर शहर की पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी विनोद कुमार मीणा, मंदसौर विधायक विपिन जैन, एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल, एडिशनल एसपी हेमलता कुरील, नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर सहित तमाम जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। शस्त्र पूजा और हवन के साथ कद्दू काटने की परंपरा का निर्वहन किया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों 3 राउंड हर्ष फायर किया। एसपी विनोद कुमार मीणा ने जिले वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज शुभ मुहूर्त में पुलिस लाइन में शस्त्रों का पूजन किया गया है। इसके बाद शस्त्र चालन किया गया है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर दशहरा और दीपावली मनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *