अमित शाह के दौरे से पहले 103 नक्सलियों का सरेंडर:1 करोड़ 6 लाख रुपए के हैं इनामी, PPCM, ACM रैंक के भी हैं नक्सली

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से ठीक 2 दिन पहले बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है। इनमें 49 नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। सरेंडर्ड नक्सलियों में DVCM, PPCM, ACM जैसे बड़े कैडर के नक्सली भी शामिल हैं। सिर्फ बीजापुर जिले में ही 1 जनवरी 2025 से अब तक 421 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं। 410 माओवादियों ने हथियार छोड़ दिया है। वहीं अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 137 माओवादी मारे गए हैं। 2 अक्टूबर को सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है। इस कैडर के हैं इतने नक्सली बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि, अंदरूनी क्षेत्रों में कैंप की स्थापना के साथ सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ सकारात्मक संवाद हो रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही छ्त्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और सरेंडर कर दिया है। 4 अक्टूबर को आ रहे शाह दरअसल, 4 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आएंगे। ये जगदलपुर में बस्तर दशहरा की मुरिया दरबार रस्म और लाल बाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में शामिल होंगे। शाह के दौरे की तैयारी पूरी है। वहीं शाह के दौरे से ठीक पहले बीजापुर में 103 नक्सलियों ने हथियार डाल दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *