कपूरथला में गटर साफ करते मजदूर की संदिग्ध मौत:बचाने गया ठेकेदार भी हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती

कपूरथला के गांव कूका कॉलोनी में एक निर्माणाधीन कोठी के गटर की सफाई करते समय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे बचाने गए ठेकेदार भी बेहोश हो गए, जिन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार के कदियाल जिले के महेशपुर निवासी सोनू के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गांव बुधपुर में रहता था। बेहोश हुए ठेकेदार की पहचान हबीबवाल निवासी सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। ठेकेदार के साथ काम कर रहे एक अन्य मजदूर ने बताया कि वे हबीबवाल में एक घर में काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे उन्हें गांव कूका कॉलोनी से फोन आया कि ठेकेदार घायल हो गए हैं। अस्पताल में मृत घोषित जब वे मौके पर पहुंचे तो ठेकेदार और मजदूर दोनों गटर में थे। उन्हें साथियों की मदद से गटर से बाहर निकाला गया और नडाला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मजदूर सोनू को मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार सुखविंदर सिंह को गंभीर हालत में जालंधर रेफर किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *