पाली में दैनिक भास्कर का गरबा महोत्सव:किसी ने मोरनी तो किसी ने राधा-कृष्ण के गेटअप में किया गरबा, अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ कहां अलविदा

पाली में दैनिक भास्कर के गरबा महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार शाम को (2 अक्टूबर 2025) को शहरवासियों ने जमकर गरबा खेला। शाम ढलते ही एंट्री के लिए लंबी लाइन लगना शुरू हो गई। डीजे पर बज रहे गुजराती गरबा गीतों पर हर कोई यहां झूमते नजर आया। शहरवासी यहां अलग-अलग गेटअप में पहुंचे। किसी ने गुजराती तो किसी ने राजस्थानी ड्रेसेज पहन रखी थी। अलग-अलग ग्रुप बनाकर यहां शहरवासी गरबा महोत्सव को इंजॉय कर रहे थे। कोई दोस्तों के संग तो कोई परिवार के साथ यहां गरबा रास खेलता नजर आया। फिल्म हिरोइन कावेरी प्रिमय और एंकर शैलेन्द्र व्यास ने भी गुरुवार को एंकर चारू शर्मा को ज्वाइन किया और अपनी प्रस्तुति से गरबा महोत्सव में चार चांद लगा दिए। अगले साल फिर नवरात्रि में मिलने का वादा कर शहरवासियों ने एक-दूजे को अलविदा कहा और बोले कि दैनिक भास्कर का गरबा बेस्ट है। नवरात्रा में पूरे नौ दिन आयोजन होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *