आज अंग्रेजी केलेंडर अनुसार 2025 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में नए साल पर देश के बारह ज्योर्तिलिंग में शामिल ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग का विशेष श्रृंगार गया है। ओंकार महाराज का फूल-बेल्वपत्र से आकर्षक श्रृंगार किया गया है। गर्भगृह में मौजूद मां पार्वती का भी श्रृंगार किया गया। साथ ही बाबा ओंकार को फल और मेवा का नैवेद्य लगाया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों की मालाओं से सजाया गया है। ऐसे में भगवान के सुबह 5 बजे से दर्शन शुरू हो चुके हैं। कतार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु लगे हैं। तस्वीरों में करें भगवान के दर्शन…


