कान्हा टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की मौत:दो नर टाइगर्स के संघर्ष में एक की मौत, एक बाघ ने दो शावकों को मार डाला

मंडला में कान्हा टाइगर रिजर्व में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक वयस्क बाघ और दो शावकों की मौत हो गई। पार्क प्रबंधन ने इन घटनाओं की पुष्टि की है। पहली घटना मुक्की जोन में सामने आई, जहां दो नर बाघों के बीच हुए संघर्ष में एक बाघ मारा गया। वहीं दूसरी घटना कान्हा जोन की है। यहां एक वयस्क नर बाघ ने हमला कर दो शावकों को मार डाला। इन शावकों की उम्र लगभग एक से दो महीने बताई जा रही है। दोनों घटनाओं की जानकारी कान्हा के हाथी गश्ती दल के माध्यम से मिली। गश्ती के दौरान दल ने शवों को देखा और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि बाघों के बीच संघर्ष और नर बाघों के शावकों को मारने जैसी घटनाएं जंगल में स्वाभाविक मानी जाती हैं, जो बाघों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ सकती हैं। पार्क प्रबंधन पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *