पुलिया और सड़कों पर मवेशियों का झुंड, हादसे होने का खतरा बढ़ रहा

भास्कर न्यूज | दामापुर ग्राम कुंडा, दामापुर, धौराबंद और सैहामालगी क्षेत्र की पुलिया और सड़कों पर मवेशियों का झुंड बैठा रहता है। घुमंतू मवेशी, सूअर और कुत्ते सड़क पर घूमने के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। रहवासियों का कहना है कि सड़कों पर विचरण करने वाले पशु अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे चालक अपना संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना होना आम बात हो गई है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं दुकानों को भी नुकसान पहुंच रहा हैं। भले ही जिम्मेदार विभाग समय-समय पर अभियान चलाते रहे हों, लेकिन ये थोड़े ही समय तक चल पाए। घुमंतू पशुओं के चलते सड़कों और बाजार की स्थिति बदतर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। खासकर गायें जो दूध देना बंद कर देती हैं। ऐसे मामलों में पशु मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। ताकि सड़क पर घुमंतू पशुओं के कारण होने वाले हादसों और अव्यवस्था को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *