ड्राई डे पर बेचने ला रहे थे शराब, दो पकड़े गए

भास्कर न्यूज | कवर्धा कुंडा थाने की पुलिस ने गुरुवार को 6 पेटी शराब परिवहन करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 23 हजार रुपए है। खास बात ये है कि गुरुवार को गांधी जयंती और विजयादशमी पर शासन से ड्राई डे घोषित है। ड्राई डे पर अवैध तरीके से महंगे दाम पर बेचने के लिए आरोपी शराब ला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम डबरी-कोसमतरा रोड पर नाकेबंदी कर दोनों आरोपी को पकड़ा। पंडरिया एसडीओ भूपत धनेश्वरी ने बताया कि आरोपियों में आसवन पिता छोटेलाल भास्कर (24) और सुमन पिता दरबार दिवाकर (32) दोनों निवासी ग्राम डबरी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 6 पेटी में 295 पाव देसी शराब बरामद हुई है। साथ ही शराब के अवैध परिवहन में उपयोग मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी शराब दुकान से पहले ही शराब खरीद लिए थे और डंप कर के रखे थे। गांधी जयंती पर ड्राई डे घोषित है। इसी दिन दशहरा होने के कारण शराब की डिमांड ज्यादा रहती है। इसे देखते हुए आरोपियों ने महंगे दाम में खपाने के उद्देश्य से शराब परिवहन कर गांव ले जा रहे थे। जब्त की गई शराब को आरोपियों ने मुंगेली से खरीदा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *