गौ तस्करी पर कार्रवाई, 9 पशु मुक्त, तीन गिरफ्तार

जशपुरनगर| सिटी कोतवाली पुलिस ने 30 सितंबर को त्वरित कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे 9 गौवंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चराईडांड से दमेरा घाट के जंगल मार्ग से होते हुए गौवंशों को तेजी से और बेरहमी से पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। तीनों संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम लारापानी निवासी अनूप एक्का (28 वर्ष), जगदीश चौहान (34 वर्ष) और सनत राम चौहान (55 वर्ष) के रूप में की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *