रिसेवाडा| ग्राम रिसेवाड़ा में महात्मा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीणों ने गांधी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीपल चौक में पूर्व उपसरपंच सुरेश पटेल के साथ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान चौक में विजयादशमी पर रामलीला, लंका कांड,रावण–राम युद्ध का बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कोटवार बाला दास मानिकपुरी, सुरेंद्र पटेल, रामेश्वर यादव, बृजलाल जैन, रेखुराम पटेल, सुरेश पटेल, अनित पटेल, सागर पटेल, खिलेश पटेल, जानू मानिकपुरी, यीशु मानिकपुरी, निशा मानिकपुरी, प्रकाश पटेल, थानुराम पटेल, छनाराम पटेल, जगदेव मंडावी आदि शामिल हुए।


