100 साल पुरानी दुकान से लेकर मंदिरों तक जीएसटी राहत बताई

भास्कर न्यूज | धमतरी भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने देश में हुए जीएसटी सुधार की जानकारी साझा करने व्यापारियों सहित आम लोगों के बीच पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा के बाद जो लाभ विभिन्न सेक्टरों के देशवासियों जनमानस एवं व्यापारियों को प्राप्त हो रहा है, इसे साझा किया। 12% से लेकर 18% तक की छूट जीवन रक्षक दवाइयां में दी गई है। शहर के 100 वर्ष पुरानी दाऊ की आयुर्वेदिक दुकान मठ मंदिर चौक, ऑटो पार्ट दुकान महेंद्र खंडेलवाल सुंदरगंज वार्ड, बजरंग अग्रवाल के बर्तन दुकान में जाकर जीएसटी से मिलने वाले दैनिक जीवन में आम जनमानस को होने वाले फायदे से अवगत कराया। इस दौरान नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद पिंटू यादव, कुलेश सोनी, सुधीर गांधी, कमलेश गांधी, विजय मोटवानी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 11 वर्षों में भारत की छवि को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए विकसित देश की अग्रणी श्रेणी में खड़ा करने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो की आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के लिए नींव का पत्थर साबित होगा। जीएसटी सुधार से व्यापारियों एवं आम लोगों को लगातार सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। जीएसटी सुधार भी इसी दिशा में एक प्रमुख कदम है। जिसका लाभ लोग अपने दैनिक जीवन में ले रहे हैं। आज देश के हर वर्ग व्यापारी, किसान, युवा, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों को जीएसटी का लाभ मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *