नववर्ष की पहली सुबह बढ़ी सर्दी:न्यूनतम तापमान पहुंचा 8 डिग्री तक, 6 KM प्रति घंटे की स्पीड से चली हवा

पाली में नववर्ष 2025 की सुबह सर्दी का असर तेज रहा। हल्का कोहरा सुबह जमा नजर आया। ओस की बूंदें खुले में पड़ी कारों पर जमी नजर आई। 6 KM प्रति घंटे की स्पीड से कोल्ड वेव चल रही थी। मौसम विभाग की माने तो बुधवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। विजिबिलिटी 12.87 KM रही। सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर सूर्य उदय हुआ। पाली शहर की बात करते तो सुबह के समय तेज सर्दी के चलते शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। शहर के नहर पुलिया, बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर चाय की थड़ियों पर सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते और चाय की चुस्कियां लेकर सर्दी से बचने का जतन करते नजर आए। वॉकिंग के लिए निकलते लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *