नए साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ:विजिबिलिटी 20 से 50 मीटर तक रही, ठंडी हवाओं ने कंपाया

चित्तौड़गढ़ में नए साल की शुरुआत घने कोहरे से हुई है। विजिबिलिटी सिर्फ 20 से 50 मीटर तक की ही रही। ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार रात का तापमान भले ही बढ़ गया हो लेकिन गलन बरकरार थी। हालांकि दिन के तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे को लेकर चित्तौड़गढ़ के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया था। शाम होते ही चलने लगती हवाएं चित्तौड़गढ़ में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह बादल छाए हुए थे लेकिन उसके बाद पूरे दिन धूप निकली थी। शाम होते ही ठंडी हवाएं चलने लगी जिसके कारण गलन भी बढ़ गई है। बुधवार नए साल की शुरुआत ही घने कोहरे से हुई। विजिबिलिटी सिर्फ 20 से 50 मीटर तक की दर्ज हुई है। ठंडी हवाओं के बावजूद भी रात का तापमान बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट के बाद 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चित्तौड़गढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 14.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर चल रहा है। शीत लहर और घने कोहरे को लेकर नहीं था कोई भी अलर्ट जारी मौसम विभाग में शीत लहर और घने कोहरे को लेकर कोई भी पूर्वानुमान नहीं किया था। चित्तौड़गढ़ में आसपास के जिलों का भी असर होता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में शहर के मौसम में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। वही शीत लहर और कोहरे का असर भी दिखाई दे सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *