अब पराली प्रबंधन के लिए 7 लाख के लक्की ड्रॉ के लिए किसान 10 कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बरनाला जिले के किसानों को पराली के उचित प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु, ज़िला प्रशासन बरनाला ने 7 लाख रुपये का लकी ड्रॉ शुरू किया है, जिसकी रजिस्ट्रेशन तारीख 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। डिप्टी कमिश्नर बरनाला टी. बेनिथ ने बताया कि किसानों को पराली जलाने के बजाय पर्यावरण के अनुकूल तरीके से उसका निपटान करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु, ज़िला प्रशासन 7 लाख रुपये का इनाम निकालेगा, जिसके लिए किसान 10 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहला लक्की ड्रॉ 17 अक्टूबर को होगा, जिसमें 25 किसानों को इनाम जीतने का मौका मिलेगा। पहला इनाम 20 हजार रुपए, दूसरा इनाम 15 हजार रुपये, तीसरा इनाम 10 हजार रुपये और बाकी किसान 2500-2500 रुपये के इनाम जीत सकेंगे। दूसरा ड्रॉ 24 अक्टूबर, तीसरा ड्रॉ 31 अक्टूबर, चौथा ड्रॉ 7 नवंबर, पांचवां ड्रॉ 14 नवंबर, छठा ड्रॉ 21 नवंबर और सातवां ड्रॉ 28 नवंबर को होगा। इसके लिए एक लिंक और एक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके जरिए किसान इस लकी ड्रॉ के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह लिंक 7973975463 पर व्हाट्सएप के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है। डीसी ने किसानों से अपील की कि बरनाला जिले में शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई न की जाए और सुपर एसएमएस के बिना कंबाइन न चलाई जाए। मशीनरी का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए और पराली को आग न लगाई जाए। उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *