भास्कर न्यूज | बरनाला मारपीट के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन सिटी टू बरनाला के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मैनेजर राम लाल निवासी गली नंबर 4 अकालगढ़ बस्ती बरनाला के बयानों पर अमनदीप सिंह और उसकी सेल्समैन सिमरनजीत कौर निवासी बरनाला पर मामला दर्ज किया है। राम लाल ने बताया कि वह ओला इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नजदीक आईटीआई चौक बरनाला में मैनेजर का काम करता है। जब वह शोरूम बंद करके अपने घर जा रहा था। जब वह जैन व्हील वालों की दुकान के पास पहुंचा तो वहां पर अमनदीप सिंह और इसके साथ 15 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और उसकी मारपीट की। जब वह मारपीट कर रहे थे तो वहां पर उसका 36 हजार रुपए नीचे गिर गए। चोटें गंभीर आने के कारण उसे सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने अमनदीप सिंह और उसकी सेल्समैन सिमरनजीत कौर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


