जयपुर के गांधी नगर थाना इलाके में देर रात अरण्य भवन के सामने ट्रक और स्कॉर्पियो कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। कार सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। तीनों को 108 की सहायता से एसएमएस ट्रोमा सेंटर में टीम लेकर गई जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की मौत होने की पुष्टि की वहीं दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना थाने के हैंड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि रात साढे 12 बजे जानकारी मिली की कार और ट्रक की भिडंत हो गई। जिस पर टीम को मौके पर भेजा गया। स्कॉर्पियो ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी जिस कारण से कार सवार गोविंद शर्मा (25) पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी अहमदाबाद गुजरात की मौत हो गई। कार में दो और युवक थे जिन्हे भी चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। वहीं मृतक गोविंद शर्मा का शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। तीन दिन पहले खोला था मानसरोवर में कैफे-मृतक गोविंद शर्मा का के परिवार से पुलिस ने जब बात की तो बता चला कि दो दिन पहले ही गोविंद ने मानसरोवर में कैफे खोला था वह अपने दोस्तों के साथ कैफे चलाने काम शुरू करने वाला था। तीनों दोस्त दिल्ली रोड से मानसरोवर की तरफ जा रहे थे इसी दौरान यह दुर्घटना हुई जिस में गोविंद की मौत हो गई। गोविंद के परिवार को पुलिस ने सूचना दे दी हैं परिवार आज सुबह 7 बजे जयपुर के लिए रवाना हुआ हैं। परिवार के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


