नए साल के स्वागत और 2024 को अलविदा करने के लिए वस्त्रनगरी भीलवाड़ा मंगलवार शाम से ही पूरी तरह तैयार नजर आई।शाम होते ही शहर की होटल और रिसॉर्ट में डीजे नाइट और पार्टी शुरू हुई जो देर रात तक चली।अलग-अलग थीम पर कई जगह आयोजन किये गए। बड़ी संख्या में यूथ यहां पहुंचे, कई जगह डांस तो कई सिंगिंग तो कहीं ट्रेडिशनल परफॉर्मेंस के कार्यक्रम आयोजित किए गए । रात 12 बजे तक जमकर जश्न का आयोजन हुआ और फिर बधाई के दौरा चले। शहर की ग्रैंड वसन्ते होटल में नए साल का जश्न मनाया गया। म्यूजिकल और डांस परफॉर्मेंस नाइट का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और जमकर डांस किया। आयोजन के दौरान कुछ डुप्लीकेट स्टार की परफॉर्मेंस हुई।डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरके।इस दौरान धार्मिक गाने भी बजे। लोगों ने सांवरिया सेठ और ठाकुर जी के गानों पर भी भक्ति में भाव विभोर होकर डांस किया।तेज सर्दी के बावजूद लोगों में नए साल को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ।शहर में पांसल रोड, कोटा बाइपास, चित्तोड रोड स्थित होटलों में रंगारंग कार्यक्रम हुए।इन आयोजनों में शहरवासी खासकर युवा काफी उत्साहित नजर आए। युवाओं ने जमकर संगीत व डीजे की धुन पर ठुमके लगाए और नए साल का स्वागत किया। घड़ी में जैसे ही 12 बजे लोगों ने 2024 को अलविदा कहते हुए 2025 का वेलकम किया। बधाईयों के दौर चले सभी ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस भी एक्टिव नजर आई ताकि नए साल के जश्न में कोई हादसा घटित ना हो। शहर में जगह जगह नाकेबंदी लगाकर चेकिंग की गई।


