घड़ी में 12 बजते ही गूंजा हैप्पी न्यू ईयर:आज मंदिरों में उमड़े लोग, एक-दूसरे को दे रहे शुभकामनाएं

टोंक में बर्फीली हवाओं के बीच लोगों में मंगलवार रात 12 बजे नए साल का उत्साह के साथ स्वागत किया। लोग देर रात तक डीजे की धुनों पर थिरके। वहीं आज नए साल के पहले दिन अब मंदिरों में लोग उमड़ रहे है।
सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को बधाई संदेश भेने का दौर जारी है। ज्यादातर युवा वर्ग ने रेस्टोरेंट, होटलों में अपने अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।
जिला मुख्यालय पर खलिहानों की बगीची में हनुमान जी के मंदिर में विशेष सजावट की गई। यहां पौषबड़े का कार्यक्रम रखा गया, जिसमे हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। प्याज-लहसून विक्रेता ने अपने अंदाज में किया सेलिब्रेट
जिला मुख्यालय पर ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाला एक युवक हैप्पी न्यू ईयर को अपने ही अंदाज में मनाकर आने-जाने वालों को बधाई दिया। पुराना बस स्टेण्ड सब्जी मण्डी के पास सालों से प्याज- लहसून का ठेला लगाने वालो मंजूर आलम ने प्याज-लहसून से 2025 की आकृति बनाकर नववर्ष को सेलिब्रेट किया। इसका अनोखा अंदाज देखकर लोग तारीफ करते नजर आए। मंजूर आलम ने बताया कि नये साल का स्वागत हर कोई अपने अंदाज में करता है। मैने भी इस तरह से अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *