हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:50KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान; कल से अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल

हिमाचल प्रदेश में कल रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इससे अगले चार दिन तक बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले परसों यानी 5 अक्टूबर को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर रफ्तार से तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में दी गई है। इन भारी बारिश के साथ साथ आंधी और तूफान भी नुकसान कर सकता है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सात अक्टूबर को भी प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश के आसार है। ऊंचे क्षेत्रों में हो सकता है हिमपात इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी देखने को मिल सकता है। इससे कई शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वर्तमान में ज्यादातर शहरों का तापमान नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है। अभी प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से ज्यादा प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा चल रहा है। सोलन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा के साथ 31 डिग्री, ऊना का 2.1 डिग्री के उछाल के साथ 35.4 डिग्री, धर्मशाला का 2.1 डिग्री ज्यादा के साथ 29 डिग्री, शिमला का 1.8 डिग्री ज्यादा के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस और मनाली का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *