शीतलहर और कोहरे से नए साल का स्वागत:मंडला में तापमान 7.7 डिग्री दर्ज, 4 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा सक्रिय

मंडला में नए साल की सुबह ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 7.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 9 बजे तक भी घना कोहरा छाया रहा। इस कारण वाहन चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। 4 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा सक्रिय मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, अफगानिस्तान के ऊपर करीब 3.1 किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है। वहीं 4 जनवरी को नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है। पिछले दिनों का तापमान विवरण • 10 दिसंबर: न्यूनतम 7.6°C, अधिकतम 25.5°C • 11 दिसंबर: न्यूनतम 5.2°C, अधिकतम 27°C • 12 दिसंबर: न्यूनतम 5°C, अधिकतम 28.4°C • 13 दिसंबर: न्यूनतम 5.6°C, अधिकतम 25°C • 14 दिसंबर: न्यूनतम 3°C, अधिकतम 26.8°C • 15 दिसंबर: न्यूनतम 2.5°C, अधिकतम 27.5°C • 16 दिसंबर: न्यूनतम 3°C, अधिकतम 26°C • 17 दिसंबर: न्यूनतम 3°C, अधिकतम 29.2°C • 18 दिसंबर: न्यूनतम 3.5°C, अधिकतम 29.4°C • 19 दिसंबर: न्यूनतम 4.5°C, अधिकतम 30.6°C • 20 दिसंबर: न्यूनतम 9.0°C, अधिकतम 29.7°C • 21 दिसंबर: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 28.5°C • 22 दिसंबर: न्यूनतम 8.6°C, अधिकतम 28°C • 23 दिसंबर: न्यूनतम 8.0°C, अधिकतम 29°C • 24 दिसंबर: न्यूनतम 9.3°C, अधिकतम 28.5°C • 25 दिसंबर: न्यूनतम 12.5°C, अधिकतम 29.4°C • 26 दिसंबर: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 30.6°C • 27 दिसंबर: न्यूनतम 11.5°C, अधिकतम 30.5°C • 28 दिसंबर: न्यूनतम 15.0°C, अधिकतम 25.0°C • 29 दिसंबर: न्यूनतम 12.7°C, अधिकतम 26.5°C • 30 दिसंबर: न्यूनतम 12.2°C, अधिकतम 26.5°C • 31 दिसंबर: न्यूनतम 6.7°C, अधिकतम 25.2°C

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *