जालंधर में वांटेड आरोपी पुलिस के साथ दिखा:अधिकारी कर रहे दविंदर डीसी की तलाश, दशहरा में रहा शामिल, जुआ लूट कांड का आरोपी

जालंधर के दौलतपुरी जुआ लूटकांड का वांटेड दविंदर उर्फ डीसी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस रिकार्ड में वह फरार है और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है। दशहरे के दिन वही आदमपुर में पंडाल के बीच मौजूद रहा और दशहरा कमेटी आदमपुर का प्रधान बनकर उसने पूरा आयोजन संभाला। मंच पर उसके साथ आप नेता पवन कुमार टीनू भी मौजूद रहे। डीएसपी कुलवंत सिंह सोहल सहित पुलिस अफसरों और गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। डीसी ने सभी अफसरों और मेहमानों को सम्मानित भी किया। पुलिस का कहना है कि दविंदर डीसी को पकड़ने के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। वहीं इसके उलट वह सरेआम दिखाई दे रहा है और सार्वजनिक आयोजनों का हिस्सा बन रहा है।
दविंदर की पुलिस में मजबूत पकड़
दशहरा कमेटी को पोस्टरों पर फोटो और नाम होना तथा सरेआम घूमने से पता चलता है कि दविंदर उर्फ डीसी की पुलिस में कितनी मजबूत पकड़ है। अगर ये न होती तो वह सार्वजनिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बना पता। इतना ही जो पुलिस दविंदर को ढूंढ रही है वह उसकी पुलिस महकमे के अधिकारियों को स्टेज पर भी सम्मानित कर रहा है। जुआ लूटकांड में 15 से 20 लाख रुपए लूटे गए थे
जालंधर को दौलतपुरी में जुए का पैसा लूटने में दविंदर उर्फ डीसी का नाम सामने आया। फायरिंग और गोलीबारी भी हुई थी। अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। पहले दो दिन तो मामला ही दर्ज नहीं हो पाया था। सम्मानित होने वाले डीएसपी बोले – मुझे नहीं पता कि वह वांटेड है
दविंदर के हाथों पुलिस के सम्मानित होने पर डीएसपी कुलवंत सिंह बोले कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं था कि दविंदर सिंह वांटेड है। अगर ये बात पता होती तो संबंधित थाने की पुलिस मंगवाकर उसे समय उसे अरेस्ट करवा देते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *