नर्मदांचल में न्यू-ईयर-2025 का स्वागत:डीजे की धुन पर थिरके लोग; हिल-स्टेशन पचमढ़ी और धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचे

नए साल 2025 का जश्न नर्मदापुरम जिलेभर में मना। न्यू ईयर 2025 को वेलकम करने के लिए नर्मदापुरम शहर के निजी गार्डन, इटारसी होटल, रिसोर्ट और कॉलोनियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक शाम मस्तानी पार्टी में डांसिंग-सिंगिंग के साथ डीजे की धुनों पर युवा जमकर थिरके। रात 12 बजते ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ नए साल का वेलकम किया गया और केक काटकर जश्न मनाया गया। मध्यप्रदेश के कश्मीर कहे जाने वाले सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में नए साल का वेलकम गर्मजोशी के साथ हुआ। पचमढ़ी और मढ़ई में 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना मप्र की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में सूर्योदय की पहली किरण के साथ नए साल का आगाज होगा। पहले दिन पर्यटन स्थल पचमढ़ी और मढ़ई में करीब 10 हजार से ज्यादा टूरिस्ट के पहुंचने की उम्मीद है। अभी भी सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में नए साल की शुरुआत में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान से हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। वहीं और सैलानियों के आने के भी संभावना है। इसके अलावा धार्मिक स्थल सलकनपुर, हिंगलाज, सेठानी घाट, तिलक सिंदूर मंदिर में लोगों की भीड़ रहेगी। भक्ति, भजन, सुंदरकांड के साथ स्वागत इधर अंग्रेजी नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या और रात्रि को कुछ मंदिर, घरों में लोगों ने भक्ति, भजन और सुंदर कांड का आयोजन किया। साहू समाज की धर्म शाला में महिला मंडल ने सुंदरकांड और भजन किए। सड़कों पर तैनात रही पुलिस नए वर्ष को लेकर सुरक्षा के दृष्टि से पूरे शहर में पुलिस बल मुख्य चौराहों पर तैनात रहा है। इस दौरान पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों की जांच करते हुए दिखी। तस्वीरों में देखे नए साल के वेलकम की झलकियां…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *