ग्वालियर पुलिस में सशक्त मातृशक्ति:पहली बार 2 एएसपी, 3 सीएसपी सहित 10 थाने-चौकी और ट्रैफिक के 4 क्षेत्रों के प्रभार महिला अफसरों पर, चर्चित मामले भी सुलझाए

कभी डकैत और कभी आपराधिक घटनाओं को लेकर ग्वालियर हमेशा से बदनाम रहा है। महिलाओं से जुड़े अपराध भी प्रदेशभर में सबसे ज्यादा ग्वालियर और चंबल संभाग में होते थे, लेकिन वहीं ग्वालियर जिले की अब तस्वीर बदल रही है। पहली बार ग्वालियर पुलिस ने मातृशक्ति को सबसे अधिक थानों व क्षेत्रों के प्रभार हैं। शहर के पूर्व में विदिता डागर व पश्चिम में सुमन गुर्जर को एएसपी का प्रभार है। शहर के पूर्व क्षेत्र में 13 व पश्चिम में 12 थानों का नियंत्रण इन पर है। वहीं लश्कर व विवि सर्कल सीएसपी का प्रभार भी महिलाओं पर है। इसके अलावा 10 थानों-चौकी, ट्रैफिक,पुलिस लाइन के 4 क्षेत्र, साइबर सेल का प्रभार भी महिला अफसरों पर है। यह स्थिति तब है जब 5 साल पहले महिला थाने का प्रभारी पुरुष हुआ करते थे। 5 साल पहले महिला थाने की जिम्मेदारी संभालती थे पुरुष अधिकारी, अब जिले के कुल 39 थानों में से 22% महिला अधिकारियों के भरोसे जानिए… जिले की महिला अफसर और उनकी जिम्मेदारी
एएसपी विदिता डागर पूर्व क्षेत्र-ट्रैफिक, सुमन गुर्जर पश्चिम क्षेत्र, क्राइम और डीएसबी का प्रभार है। सीएसपी हिना खान पर विश्वविद्यालय सर्कल के थानों का, किरण अहिरवार पर लश्कर सर्कल के थानों का प्रभार है। डीएसपी शिखा सोनी पर महिला सुरक्षा शाखा का प्रभार है। इन थानों में महिला प्रभारी
इंदरगंज थाना-दीप्ती तोमर, मुरार-मैना पटेल, बिलौआ-इला टंडन, पिछोर-बलविंदर ढिल्लन, अजाक थाना-अनीता गुर्जर, विशेष शाखा-पुष्पलता वाजपेयी, कोतवाली-मोहिनी वर्मा, महिला थाना-रश्मि भदौरिया, माधौगंज-दिव्या तिवारी, बेहटा चौकी-क्षमा राजौरिया, साइबर सेल-रजनी रघुवंशी के पास है। सूबेदार सोनू वाजपेयी, वंदना राजावत, सोनम पाराशर व स्मृति दौहरे पर ट्रैफिक व लाइन की अहम शाखा की जिम्मेदारी है। सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा
पड़ाव थाना का प्रभार संभालते हुए इला टंडन ने बन्हेरी सरपंच विक्रम रावत की हत्या के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र रावत को 7 अक्टूबर 2023 को शॉर्ट एनकाउंटर में पनिहार क्षेत्र में पकड़ा था। हत्या के आरोपी पुष्पेंद्र ने सरपंच के सिर में कई गोलियां मारी थी। थाना प्रभारी के रूप में इला टंडन का यह पहला शॉर्ट एनकाउंटर था। जेवर चोरी, ससुराल नहीं जा पा रही थी महिला, टीआई ने बरामद किए गहने
माधौगंज क्षेत्र में बीते माह वर्षा उपाध्याय के लगभग 7 तौला सोने के गहने चोरी हो गए थे। शादी के गहने चोरी होने के कारण महिला ससुराल नहीं जा पा रही थी। पीड़िता ने थाना प्रभारी दिव्या तिवारी को अपना दर्द बयां किया। इसके टीआई ने खुद कमान संभाली। आगरा से चोरों को गिरफ्तार कर गहने बरामद किए। इसके बाद महिला ससुराल गई। महिला संबंधी अपराध और अभद्रता की शिकायतें कम हुई ^महिला को जिम्मेदारी दिए जाने से क्षेत्र व थाने में उनकी मौजूदगी व सक्रियता बढ़ी है। थानों में प्रभारी की मौजूदगी से महिला संबंधी अपराध और अभद्रता संबंधी शिकायतें भी कम हुई हैं। -धर्मवीर सिंह, एसएसपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *