नवजोत सिद्धू की पत्नी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव:पति की अमृतसर ईस्ट सीट पर दावा ठोका, चंडीगढ़ में बोलीं-टिकट मिले या ना मिले, मेरी तैयारी

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू एक बार फिर से राजनीति में एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने आज (1 अक्टूबर) को अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी की है। चंडीगढ़ में कांग्रेस की मीटिंग के दौरान नवजोत कौर ने कहा कि वह जनता की सेवा करना चाहती हैं और विधायक बनकर यह काम और बेहतर तरीके से कर पाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। बता दें कि नवजोत कौर पहले भी इस सीट से विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 में बीजेपी के टिकट पर अमृतसर ईस्ट से चुनाव जीता था। लेकिन साल 2016 में अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गईं। हालांकि 2017 के बाद उन्होंने कांग्रेस से भी दूरी बना ली थी। अब दोबारा उनके एक्टिव होने से पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नवजोत कौर के बयान को 3 पॉइंट में समझिए अमृतसर ईस्ट सीट पर पिछले 3 विधानसभा का हाल अमृतसर ईस्ट सीट पर तीन दावेदार
अमृतसर में हल्का पूर्वी सीट पर कांग्रेस के अंदर ही अब तीन दावेदार सामने आ चुके हैं। नवजोत कौर सिद्धू जिन्होंने अब दोबारा सक्रिय होकर दावेदारी की है। इसके अलावा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के सीनियर नेता दिनेश बस्सी और वह काफी समय से हल्के में मेहनत से काम कर रहे हैं और मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं जसबीर सिंह डिंपा तरनतारन से पूर्व सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें अमृतसर ईस्ट सीट का इंचार्ज भी नियुक्त किया है, जिससे उनके दावेदारी के संकेत मिलते हैं। इस तरह कांग्रेस के लिए एक ही सीट पर तीन दावेदार तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *