संभल में वर्ष 2024 की शुरूआत भगवान श्रीकल्कि धाम के आधारशिला से हुई और अंत संभल हिंसा की घटना से हुआ है। इसी बीच भारत के सबसे उम्रदराज संभल सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क एवं लोकतंत्र सेनानी विजय प्रकाश त्यागी का निधन भी हुआ था। पीएमश्री विद्यालय सहित शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में काम हुआ है, वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीटी स्कैन एवं ब्लड बैंक जैसी सुविधाएं जनता को मिली है। संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे एवं औद्योगिक गलियारे का भी काम तेजी के साथ चल रहा है। प्रधानमंत्री ने रखी थी आधारशिला संभल के गांव ऐंचौड़ा कम्बोह स्थित श्रीकल्कि धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकल्कि धाम के शिलान्यास की आधारशिला 19 फरवरी 2024 को रखी थी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शंकराचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, कवित्री अनामिका अंबर जैन सहित तमाम हस्तियां पहुंची थी। 2 हस्तियों का निधन 27 फ़रवरी 2024 को संभल के समाजवादी पार्टी एवं भारत के सबसे उम्रदराज सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हुआ था। 27 अगस्त 2024 को लोकतंत्र सेनानी और भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा एवं लोकसभा का चुनाव लड़े विजय प्रकाश त्यागी का निधन हुआ था, वह पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे थे। आल्हा ऊदल के समय का धरोहर 18 सितंबर 2024 को संभल की धरोहर चक्की का पाट मूसलाधार बारिश के चलते धरासाई हो गया। इस धरोहर को राजा आल्हा ऊदल के समय का बताया जाता है और नेता ने एक छलांग में कील ठोककर चक्की के पाट को टांग दिया था, बताया जाता है कि उस समय सड़क से चक्की के पाट की ऊंचाई करीब 30 से 40 फीट के बीच थी। संभल में ऐतिहासिक मिलन आजादी के बाद पहली बार वर्ष 2024 में संभल में ऐतिहासिक मिलने का अमल होता हुआ दिखाई दिया। पहली बार जनपद संभल में बिजली के तार काटे बिना मोहर्रम और लम का जुलूस निकाला गया। बिना बिजली बाधित हुए इस कार्यक्रम का सफल आयोजन होने पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं तत्कालीन एसपी कुलदीप सिंह गुनावत में मोहर्रम एवं अलमदारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कल्कि महोत्सव का हुआ आयोजन जनपद संभल की स्थापना तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 28 सितंबर 2011 को की थी। जनपद की स्थापना के 13 साल बाद पहली बार डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में सात दिवसीय संभल कल्कि महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें पद्मश्री कैलाश खैर, हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार, मालनी अवस्थी सहित काफ़ी लोग शामिल हुए थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आश्वासन संभल हिंसा ममामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने मृतकों के परिजनों को दिल्ली बुलाकर मुलाक़ात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं 30 दिसंबर 2024 को सपा का एक दिल्ली के साथ नेता प्रतिपक्ष विधानसभा माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में संबल पहुंचा और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर 5-5 लाख की धनराशि के चेक दिए। संभल हिंसा के 36 दिन बाद सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क डेलिगेशन के साथ संभल पहुंचे। संभल में श्री हरिहर मंदिर का दावा आपको बता दें कि 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की ओर से सिविल सीनियर डिवीजन चंदौसी कोर्ट में दावा किया गया कि संभल की शाही जामा मस्जिद श्री हरिहर मंदिर है। 19 नवंबर की शाम को मस्जिद का पहले चरण का सर्वे हुआ और दूसरे चरण का सर्वे 24 नवंबर को हुआ। मस्जिद में चल रहे सर्वे के दौरान हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस पर पथराव-फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पांच मौतें हो गई। वहीं उग्र भीड़ ने गाड़ियों को फूंक दिया। सर्वे में मिले सबूत संभल के चंदौसी शहर के मौहल्ला लक्ष्मणगंज में 150 साल पुरानी बावड़ी मिली, जिसकी 12 दिन की खुदाई के बाद दूसरे तल सामने आया। वहीं संभल के 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के 68 तीर्थ 19 कूपों को संरक्षित करने का जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार काम कर रही है।


