मेदिनीनगर SBI में सेंधमारी का प्रयास:सुरक्षा प्रणाली से छेड़छाड़, एटीएम लिंक फेल होने पर मिली सूचना

मेदिनीनगर के बैरिया चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नरसंडा शाखा में सेंधमारी का प्रयास किया गया है। हालांकि, अपराधी बैंक से नगदी या कोई सामान ले जाने में विफल रहे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक नकाबपोश अपराधी नजर आ रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बैंक के पिछले हिस्से से सेंधमारी कर अंदर प्रवेश किया था। उन्होंने सबसे पहले बैंक के सुरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिससे बैरिया चौक शाखा से जुड़े एटीएम का लिंक कट गया। एटीएम लिंक टूटने के बाद बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। अपराधी बैंक के सुरक्षा सिस्टम को पूरी तरह भेदने में सफल नहीं हो पाए। एटीएम का लिंक टूटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने सेंधमारी और सुरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था। इस संबंध में टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की बैरिया चौक शाखा में सेंधमारी की कोशिश हुई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विवेकानंद ने पुष्टि की कि एटीएम का लिंक टूटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *