हिमाचल में सड़क धंसने से हवा में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; 12 यात्री सवार थे,  चांजू से चंबा जा रही थी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह में आज सुबह यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलटने से बाल बाल बच गई। ​​​​​यह बस ​​चुराह के चांजू से चंबा जा रही थी। इस दौरान अचानक सड़क धंस गई। इससे बस का पिछला टायर सड़क से बाहर चला गया। इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर से बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के वक्त बस में 10 से 12 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, इससे सुबह के वक्त सड़क धंसी गई और यहां से गुजर रही बस का पिछला टायर सड़क से बाहर हो गया। आज सुबह सवा 8 बजे पेश आया हादसा यह हादसा आज सुबह करीब सवा 8 बजे पेश आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस नीचे पलट जाती तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता है। सड़क की हालत से ग्रामीणों में रोष ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है। मानसून की भारी बारिश से सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त है और लोक निर्माण महकमा इसकी सुध नहीं ले रहा। इससे क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *