भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में नगर पालिका की ओर से दशहरे के मौके पर 72 फीट का रावण और 51 51 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों के साथ ही 15-15 फीट के सैनिकों का दहन हुआ। रावण दहन में शामिल होने फिल्म अभिनेता तुषार कपूर, राम जी की सवारी के साथ मेला मैदान तक पहुंचे।सार्वजनिक धर्मशाला से से सवारी शुरू हुई, फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने ओपन कार में सवार होकर दर्शकों अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि रावण दहन के प्रोग्राम में इतनी भीड़ पहली बार देख रहा हूं, इस भीड़ को देखकर लग रहा है कि हर बार दशहरा यहीं आकर मनाऊं । इस दौरान उन्होंने फिल्म गोलमाल के अपने किए रोल की एक्टिंग की तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित कालिया ने तुषार कपूर को मुमेंटो दिया, करीब आधे घंटे तक रावण दहन का प्रोग्राम चला। जिसमें पुतलों के दहन के साथ ही कई तरह की आकर्षक आतिशबाजी की गई ।दशहरा मेला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक दशहरा मैदान पहुंचे और रावण दहन का आनंद लिया।


