उदयपुर एयरपोर्ट से अब पुणे के लिए भी फ्लाइट:विंटर शिड्यूल 26 अक्टूबर से लागू होगा, 7 शहरों के लिए 29 उड़ानें होगी

उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर 2025 से विंटर शेड्यूल लागू होगा। नए शेड्यूल में उदयपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंदौर के लिए रोजाना फ्लाइट चलेंगी। सबसे ज्यादा मुंबई के लिए 11 उड़ानें होंगी। विंटर शेड्यूल में मुंबई के बाद दिल्ली के लिए सर्वाधिक 9 फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। इस बार अहमदाबाद व भोपाल की फ्लाइट नहीं होगी और पुणे को जोड़ा गया है। उदयपुर का सबसे नजदीकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद ही है, इसलिए यह फ्लाइट बेहद अहम थी, लेकिन इस विंटर शिड्यूल में शामिल नहीं है। अब जयपुर के लिए सुबह-शाम रोजाना और रविवार को अतिरिक्त सहित कुल 3 उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। बेंगलुरु के लिए पहली बार सुबह और शाम की 2 फ्लाइटें शुरू होंगी। पुणे के लिए भी वर्षों से लंबित सीधी कनेक्टिविटी की मांग पूरी हुई है। हैदराबाद के लिए रोज एक और इंदौर के लिए सप्ताह में 4 उड़ानें होंगी। कोलकाता के लिए विमान सेवाएं 6 नवंबर से शुरू
उदयपुर से मुंबई, दिल्ली या कोलकाता के लिए ये विमान सेवाएं 6 नवंबर से शुरू होंगी। इसके तहत, उदयपुर से दिल्ली के लिए एक विमान सुबह 11:30 बजे डबोक एयरपोर्ट से रवाना होगा और दोपहर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली से वापसी में यह विमान 1:45 बजे रवाना होगा और दोपहर 3:15 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसी प्रकार, उदयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट दोपहर 3:55 बजे रवाना होकर 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से यह फ्लाइट सुबह 8:55 बजे रवाना होकर सुबह 10:20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसी प्रकार, कोलकाता से फ्लाइट शाम 5:20 बजे रवाना होगी, जो मुंबई होते हुए रात 10:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। कोलकाता से वापसी के लिए उदयपुर से अभी कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *