यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट करने की फीस 25 रुपए तक बढ़ा दी हैं। नई फीस 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई है, जो 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद फिर से समीक्षा होगी और 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक के लिए फीस में बदलाव होगा। नई दरों के अनुसार, नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा, लेकिन नाम, पता और डॉक्यूमेंट्स बदलवाने जैसी सर्विसेज के लिए पहले 50 रुपए लगते थे, अब 75 रुपए लगेंगे। इसी तरह बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सर्विस के लिए 100 रुपए की जगह अब 125 रुपए लगेंगे। वहीं, 1 अक्टूबर 2028 से 75 रुपए वाली सर्विस की कीमत बढ़कर 90 रुपए हो जाएगी और 125 रुपए वाली सेवाओं की कीमत बढ़कर 150 रुपए हो जाएगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद कर सकते हैं अपडेट आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 75 से 125 रुपए फीस देनी होगी। मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट होगा ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है, नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा। मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा। इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी। आधार अपडेट करना क्यों जरूरी है? ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए पूरी प्रोसेस एड्रेस प्रूफ के साथ ऐसे करें आधार में पता अपडेट बिना डॉक्यूमेंट के भी अपडेट कर सकते हैं एड्रेस UIDAI परिवार के मुखिया (Head Of Family) की इजाजत से आधार में ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा भी देता है। इसके तहत घर का मुखिया ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट के लिए अपने बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के एड्रेस को अप्रूव कर सकता है। 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति HOF हो सकता है। ये है पूरी प्रोसेस