बदनावर में तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को मारी टक्कर:सीसीटीवी में कैद हुई घटना; रेट्रो साइलेंसर वाली बाइक से लोग परेशान

बदनावर में गुरुवार देर शाम अनुनगर कॉलोनी में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नगर में तेज गति से वाहन चलाने वाले युवकों से लोग परेशान हैं। बच्ची के पिता हेमंतसिंह ने बताया कि उनकी बेटी रास्ता पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बच्ची को हल्की चोटें आई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी गई है। युवक अक्सर तेज गति से वाहन दौड़ाते दिखते हैं नगर में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। शाम के समय बच्चों का घर के बाहर खेलना भी मुश्किल हो गया है। अक्सर एक बाइक पर दो से तीन युवक सवार होकर गली-मोहल्लों में तेज गति से वाहन दौड़ाते देखे जाते हैं। इसके अलावा, नगर में रेट्रो साइलेंसर लगी बाइकों से निकलने वाली तेज आवाज भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कुछ युवा अपनी बाइकों में अवैध रूप से रेट्रो साइलेंसर लगवाकर सड़कों पर पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए दौड़ते हैं। इससे आसपास के वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनी की ओर से निर्मित बाइकों का साउंड मापदंडों के अनुरूप होता है, ताकि किसी को परेशानी न हो। हालांकि, युवा इन साइलेंसर को मॉडिफाई करवाकर तेज आवाज निकालते हैं, जिसे लंबे समय तक बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। डॉ. कृष्णा राठौड़ ने बताया कि तेज ध्वनि का हृदय पर बुरा असर पड़ता है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को यह अधिक प्रभावित करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *