विजयादशमी पर 2 अक्टूबर को भगवान श्री महाकालेश्वर की पारंपरिक सवारी शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकली। पहली बार यह 17 किमी लंबी रही। गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। मार्ग में 100 मंचों से अगवानी हुई। मंदिर मुख्य द्वार पर मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस बल ने पालकी में विराजमान भगवान मनमहेश को सलामी दी। दशहरा मैदान पर कलेक्टर व समिति अध्यक्ष रोशनकुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने स्वागत कर पूजन किया। यहां कलेक्टर ने शमी वृक्ष का पूजन भी किया। वापसी में सवारी देवास रोड, तीन बत्ती, फ्रीगंज ओवरब्रिज, इंदौर गेट, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग, कोट मोहल्ला से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। इस दौरान देवास गेट पर अश्वारोही दल गफलत में इंदौर गेट की ओर निकल गया, जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम हुआ। बाद में सवारी मालीपुरा -दौलतगंज मार्ग से ही निकली।


