रतलाम में 3 अक्टूबर से दैनिक भास्कर और निमंत्रण ग्रुप द्वारा मेगा प्रॉपर्टी एक्स्पो लगाया जा रहा है। यह होटल अजंता पैलेस के सजन प्रभा हॉल में 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा। आज शाम 4 बजे एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप शुभारंभ करेंगे। इसमें शहर में विकसित हो रही या होने वाली 25 से ज्यादा आवासीय कॉलोनियों के प्रोजेक्ट एक ही छत के नीचे देखने, परखने और खरीदने को मिलेंगे। वह भी आकर्षक छूट और उपहारों के साथ। परिवार के साथ आने वालों को बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां प्ले एरिया भी होगा। सारी कॉलोनियों वैध दैनिक भास्कर इसमें जिन कॉलोनियों के प्रोजेक्ट लेकर आया है। वे सारी कॉलोनियों पूर्ण विकसित होकर पूरी तरह वैध है। कॉलोनियां रेरा अप्रूव्ड है और उन्हें सारी सरकारी अनुमति भी प्राप्त है। शहरवासियों की सुविधा के लिए सभी कॉलोनियों के प्रोजेक्ट को अच्छी तरह जांच-परख करके ही एक्सपो में शामिल किया गया है। ऐसा इसलिए ताकी शहरवासी भरोसे और गारंटी के साथ प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कॉलोनियां भी ऐसी हैं, जिनमें शहरवासियों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर अत्याधुनिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसलिए अगर आप आशियाने का प्लान बना रहे हैं तो कम से कम 3 दिन प्रापर्टी एक्सपो में विजिट जरूर करिए। अगर आप बेहतरीन छूट के साथ स्पॉट बुकिंग का अवसर चूक भी जाएंगे तो कम से कम भविष्य में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिशा मिल जाएगी। इन प्राइम लोकेशन की कॉलोनियों के प्रोजेक्ट बंजली हवाई पट्टी के पास पलसोड़ा, सागोद रोड, भक्तन की बावड़ी से महू-नीमच हाइवे फोरलेन, सैलाना रोड पलसोड़ा क्षेत्र, सनावदा रोड, अहिंसा ग्राम बायपास, इस्कॉन मंदिर के पास ग्राम हापु खेड़ी, महू-नीमच फोरलेन, अन्य शहर के इलाके> एक्सपो में यह रहेगा नि:शुल्क परिवार के साथ आने वालों को निश्चित उपहार, बच्चों के लिए प्ले एरिया, खानपान के शौकीनों के फूड जोन, महिलाओं के लिए मेहंदी स्टॉल, वास्तु परामर्श, हेल्थ चेकअप


