शाजापुर में सांप के डसने से महिला की मौत:घर के बाहर चारा काटते समय हाथ में डंसा; ग्रामीणों ने सांप पकड़ने की मांग की

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में गुरुवार शाम एक महिला (62 ) की सांप के डसने से मौत हो गई। महिला घर के बाहर चारा काट रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान शैतानबाई के रूप में हुई है। उनके बेटे ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी मां घर के बाहर चारा काट रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शुक्रवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीण पंकज ने बताया कि खेतों और घरों के आसपास अक्सर सांप देखे जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से सांप पकड़ने की व्यवस्था करने और जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *