मऊगंज में विजयादशमी पर अग्निबाण से जलाया रावण पुतला:आतिशबाजी और जय श्रीराम के नारे से गूंजा दशहरा मैदान; हजारों लोग रहे मौजूद

मऊगंज में विजयादशमी का पर्व गुरुवार देर रात उत्साहपूर्वक मनाया गया। सिंचाई कॉलोनी के पास विशाल रावण के पुतले का दहन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस क्षण को देखा। विशाल रावण पुतले का अग्निबाण से दहन दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान राम की भूमिका निभा रहे पात्र के धनुष से छोड़े गए अग्निबाण से रावण का पुतला दहन करना रहा। जैसे ही रावण का पुतला जलने लगा, आतिशबाजियों की चमक से आसमान रोशन हो उठा और पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी सचि पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं और इसे सामाजिक सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला पर्व बताया। इस मौके पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। पुलिस और प्रशासन के जवान पूरी तत्परता के साथ तैनात रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ। रावण दहन के साथ ही दशहरा पर्व का समापन हुआ। लोगों ने इसे धर्म की अधर्म पर विजय और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक बताया। इस क्षण को छोटे-बड़े सभी लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *