पलामू में विवाहिता ने की आत्महत्या:चार साल पहले किया था लव मैरिज, ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

पलामू में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर सूठा गांव की 25 वर्षीय रूपा देवी ने 2021 में अवसाने चैनपुर के रहने वाले सूरज कुमार ठाकुर से लव मैरिज की थी। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर रूपा ने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रूपा को परिजनों द्वारा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया था। हालांकि, रास्ते में तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां तेतरी देवी ने पुलिस को दिए अपने फर्द बयान में आरोप लगाया है कि रूपा के ससुरालवाले छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित करते और मारपीट करते थे। इसी से परेशान होकर रूपा ने यह कदम उठाया। तेतरी देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने रूपा के ससुर सत्यनारायण चौधरी, सास सरिता देवी, पति सूरज कुमार, देवर चंद्रशेखर कुमार और रिश्ते में ममेरी बहन गोतनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रूपा की एक तीन साल की बेटी है। उसका पति सूरज कुमार ठाकुर डेहरी ऑन सोन में जेसीबी चालक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *