कर्नाटक में पत्नी का दावा:पति ने प्राइवेट पलों के वीडियो दोस्तों को भेजे, उनके साथ सोने कहता; पहले से शादीशुदा, 19 महिलाओं से संबंध थे

कर्नाटक के पुट्टेनहल्ली में एक महिला ने शादी के 10 महीने बाद अपने पति पर शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया है उसके पति ने चुपके से बेडरूम में एक कैमरा लगाया, उनके निजी पलों को रिकॉर्ड किया। दावे के मुताबिक, पति ने उन वीडियो को विदेश में अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। फिर विदेश में अपने जानने वालों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला। पत्नी ने जब विरोध किया, तो आरोपी पति ने प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पत्नी के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले ही शादीशुदा है। आरोपी पति ने भी उसे बताया कि वह उसकी दूसरी पत्नी है। उसने 19 अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने का भी दावा किया। महिला ने पति और अपने सुसराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, महिला ने सगाई के लगभग दो महीने बाद दिसंबर 2024 में सैयद इनामुल हक से शादी की थी। शादी के समय, उसके घरवालों ने 340 ग्राम सोने के गहने और एक यामाहा बाइक दी थी। FIR में महिला ने पति पर सार्वजनिक जगहों, होटलों और यहां तक कि उसके मायके में भी बार-बार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि एक बार पति ने उस पर फ्लैट खरीदने के लिए अपने सोने के गहने बेचने का दबाव डाला और मना करने पर उसके साथ मारपीट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *