ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शुक्रवार को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। वे सुबह रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे और कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सिलावट समीक्षा बैठक के बाद अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे शाम 7:50 बजे ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस से इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।


