बिलासपुर पुलिस ने गुम हुए 100 मोबाइल ढूंढ निकाले:16 लाख के फोन मालिकों को लौटाए; अलग-अलग राज्यों से रिकवर किए

बिलासपुर पुलिस ने गुम हुए 100 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए है। ये मामले शहर के कई थाना क्षेत्रों में दर्ज थे। पुलिस ने खोजबीन कर अलग-अलग राज्यों से फोन को ढूंढ निकाला। बकायदा उनके मालिकों को थाने बुलाकर फोन लौटाया। दरअसल सीनियर एसएसपी रजनेश सिंह ने ‘आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास’ अभियान शुरू किया है। इस विशेष अभियान के तहत ही फोन लौटाया गया। सभी मोबाइल फोन की कीमत करीब 16 लाख रुपए थी। ऐसे हुई मोबाइल फोन की रिकवरी इन मोबाइलों की रिकवरी एसीसीयू (साइबर सेल) और बिलासपुर पुलिस के सभी थानों के संयुक्त प्रयासों से की गई। पुलिस के मुताबिक, ये मोबाइल छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों से बरामद किए गए थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसीसीयू बिलासपुर में पदस्थ उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सऐप डीपी बदलकर ठगी, बिटकॉइन और टूरिज्म प्लान के नाम पर धोखाधड़ी, कस्टमर केयर फ्रॉड और ऑनलाइन लोन ऐप से होने वाली ठगी जैसे नए साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। लोगों को इन ठगियों से सतर्क रहने और उनसे बचने के तरीके समझाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *