बिलासपुर में 4 अक्टूबर तक रहेगी बदली-बारिश की स्थिति:इस सीजन बिल्हा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज; जिले में औसत से ज्यादा पानी गिरा

बिलासपुर जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर सवा इंच (31.75 मिमी) बारिश दर्ज की गई। जिले के बिल्हा में सबसे ज्यादा 3.2 इंच (81.28 मिमी) वर्षा हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, शनिवार (4 अक्टूबर) तक बदली और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में इस बार औसत से 53 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख खिलेंद्र यादव ने बताया कि 1 जून से अब तक कुल 1160.1 मिमी वर्षा हुई है। पिछले 10 सालों में इस अवधि में औसत वर्षा 1107.8 मिलीमीटर रही थी। इस साल अब तक औसत वर्षा का 104.7 प्रतिशत दर्ज किया जा चुका है। मध्य ओडिशा के ऊपर बनेगा सिस्टम रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हरिप्रकाश चंद्रा ने बताया कि मध्य ओडिशा के ऊपर बना अवदाब अगले 12 घंटों में कमजोर होकर चिन्हित निम्न दाब क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके कमजोर होने से बारिश की संभावना बढ़ेगी, लेकिन इसका क्षेत्र सीमित हो जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, आसमान में बादल आज और कल भी छाए रहेंगे। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के आंकड़े जिले में 3 अक्टूबर की स्थिति में तहसीलवार बारिश इस प्रकार रिकार्ड की गई। बिलासपुर 36.0 mm, बिल्हा 83.0, मस्तूरी 13.2, तखतपुर 37.2, कोटा 25.4, सीपत 26.3, बोदरी 11.4, बेलगहना 23.3, बेलतरा 17.0, रतनपुर 23.4, सकरी 24.8, पचपेड़ी 8.5 जिले में 27.5 मिलीमीटर औसत बारिश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *